अहमदाबाद में मियां भाई ने दिखाया अपना दम, बाबर आजम को बोल्ड कर वापस भेजा पवेलियन - क्रिकट्रैकर हिंदी

अहमदाबाद में मियां भाई ने दिखाया अपना दम, बाबर आजम को बोल्ड कर वापस भेजा पवेलियन

बाबर आजम ने इस मैच में 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

IND vs PAK (Pic Source-Twitter)
IND vs PAK (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली लेकिन महत्वपूर्ण समय में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। बता दें, बाबर आजम का विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका।

मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान की पारी के 30वें ओवर की चौथी गेंद पर बाबर आजम को अपना शिकार बनाया। उन्होंने काफी अच्छी इनस्विंग गेंद फेंकी जिसको पाकिस्तानी कप्तान बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। बहुत ही अच्छे समय पर मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।

पाकिस्तान टीम इस समय काफी अच्छी स्थिति में

इस समय पाकिस्तान टीम काफी अच्छी स्थिति में है और भारतीय टीम को अब यहां से उनके विकेट जल्द गिराने होंगे। पाकिस्तान टीम की ओर से बाबर आजम के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 24 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए जबकि इमाम-उल-हक ने 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

बाबर आजम की बात की जाए तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले दो मुकाबलों में उनका बल्ला काफी खामोश रहा था और कई लोगों ने इस चीज को लेकर उनकी जमकर आलोचना की थी। ना तो बाबर आजम नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेल पाए थे और ना ही श्रीलंका के खिलाफ। हालांकि भारत के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से बाबर आजम काफी खुश होंगे। पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका को उन्होंने छह विकेट से हराया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?