पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिर्फ विराट कोहली ही नहीं बल्कि उनकी किट भी है काफी चर्चा में - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सिर्फ विराट कोहली ही नहीं बल्कि उनकी किट भी है काफी चर्चा में

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Virat Kohli Kit (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli Kit (Pic Source-Twitter)

आज यानी 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार मुकाबला खेला जाएगा। तमाम लोग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली काफी अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। हालांकि मैच से पहले सोशल मीडिया पर विराट कोहली की क्रिकेट किट को लेकर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली आज पाकिस्तान के खिलाफ जिस किट के साथ बल्लेबाजी करने उतरेंगे वो पूरी तरह से तैयार है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतपर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

बता दें, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पिछले मैच से अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ एक बदलाव किया है। शुभमन गिल को इशान किशन की जगह टीम में जगह मिली है। पाकिस्तान की बात की जाए तो उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

बता दें, भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने भी जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका को उन्होंने छह विकेट से हराया था। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करती है और कौन इसमें अपना पहला मैच हारता है? फिलहाल दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?