IND vs PAK मैच का लुत्फ उठाने अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 'Victory' Sign दिखाते हुए आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs PAK मैच का लुत्फ उठाने अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, ‘Victory’ Sign दिखाते हुए आए नजर

भारत के मान. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

Amit Shah (Photo Source: X/Twitter)
Amit Shah (Photo Source: X/Twitter)

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर का महामुकाबला इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच एकतरफा अंदाज में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुभमन गिल और विराट कोहली का विकेट जल्दी जरूर गंवा दिया।

लेकिन रोहित शर्मा की शानदार 86 रनों की पारी के चलते टीम इंडिया मजबूत स्थिति में हैं। भारत के मान. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

IND vs PAK: टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते दिखे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही रोमांच से भरा हुआ रहता है। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीले समंदर की तरह नजर आ रहा है। भारतीय फैंस भारी मात्रा में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं। भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के दौरान टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए नजर आए। भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Victory Sign भी दिखाते हुए नजर आए।

रोहित शर्मा ने खेली शानदार पारी

पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को झटका जल्दी लगा। जब शुभंमन गिल तीसरे ओवर में (16 रन) पर शाहीन अफरीदी के हाथों आउट हो गए। जिसके बाद विराट कोहली 10वें ओवर में हसन अली के चलते (16 रन) पर पवेलियन लौट गए। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आए। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 63 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की शानदार पारी खेली।

यह भी पढ़े- IND vs PAK: भारत के खिलाफ पाक टीम की फ्लाॅप बल्लेबाजी पर जमकर बरसे Shoaib Akhtar, बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी

आपको बता दें रोहित शर्मा ने वनडे करियर में 300 छक्कों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप में इस मैच से पहले 7 बार आपस में टकराए हैं। सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में 8वां मैच खेला जा रहा है, और टीम इंडिया इस मैच में भी दबदबा कायम रखते हुए नजर आ रही है।

close whatsapp