CWC 2023: सचिन तेंदुलकर ने बताया अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार का कारण, तो वहीं वीरेंद्र सहवाग ने जारी की चेतावनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: सचिन तेंदुलकर ने बताया अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार का कारण, तो वहीं वीरेंद्र सहवाग ने जारी की चेतावनी

सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की।

Virender Sehwag, Jos Buttler and Sachin Tendulkar. (Image Source: Getty Images)
Virender Sehwag, Jos Buttler and Sachin Tendulkar. (Image Source: Getty Images)

महान क्रिकेटर Sachin Tendulkar और Virender Sehwag ने जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम की निराशाजनक 69 रनों की हार पर अपनी राय साझा की है।

आपको बता दें, डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 13वें में मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शर्मनाक का सामना करना पड़ा, जिससे निश्चित ही उनका कॉन्फिडेंस टूटकर बिखर गया होगा। इस ENG vs AFG मैच में अफगानिस्तान ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

यह इंग्लैंड के लिए बेहद खराब दिन था: Sachin Tendulkar

इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान राशिद खान और मोहम्मद नबी के सामने बिल्कुल निहत्थे नजर आए। अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से केवल हैरी ब्रूक 66 रनों की पारी खेल पाए, बाकी अन्य बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे पाए, नतीजन उन्हें इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी मात झेलनी पड़ी।

यहां पढ़िए: अफगानिस्तान के खिलाफ अपमानजनक हार के साथ इंग्लैंड ने अपने नाम किया एक शर्मनाक रिकॉर्ड

इस बीच, सचिन तेंदुलकर ने अफगानिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि यह इंग्लैंड के लिए बेहद खराब दिन था। भारत के महान बल्लेबाज ने आगे कहा आपको गुणवत्ता वाले स्पिनरों के खिलाफ उन्हें उनके हाथों से पढ़ना होता है, जो इंग्लैंड के बल्लेबाज करने में विफल रहे। उन्होंने उन्हें मैदान से बाहर पढ़ा, और यह उनके पतन का कारण बना। तेंदुलकर ने कहा इस मैच के दौरान उन्हें अफगान टीम की एनर्जी बहुत पसंद आई।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को Virender Sehwag की चेतवानी

वहीं दूसरी ओर, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की इस हार के बाद कहा कि डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए जारी वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

वीरेंद्र सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में जगह बनाने पर भी संदेह है, क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं। अब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को मजबूत वापसी की जरूरत है।

https://twitter.com/virendersehwag/status/1713599610172960968?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?