वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के रिजल्ट के बारे में जाने यहां
अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने कुल सात बार आपस में खेला है और सभी 7 मुकाबलों में भारत में पाकिस्तान को मात दी है।
अद्यतन - Oct 13, 2023 4:44 pm

14 अक्टूबर 2023 को भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने कुल सात बार आपस में खेला है और सभी 7 मुकाबलों में भारत में पाकिस्तान को मात दी है। आज हम आपको भारत की उन्हीं सब जीत के बारे में बताएंगे।
1- 1992: भारत ने सिडनी में 43 रनों से जीता मुकाबला
वर्ल्ड कप के पहले चार संस्करण में पाकिस्तान और भारत के बीच एक भी मैच नहीं खेला गया था। इस चैप्टर की शुरुआत 1992 वर्ल्ड कप से हुई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इस मैच में 49 ओवर में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए।
भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 62 गेंदों में 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मुश्ताक अहमद ने तीन विकेट झटके जबकि आकिब जावेद ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में पाकिस्तान 173 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आमिर सोहेल में 95 गेंदों में 62 रन बनाए थे।
2- भारत ने बेंगलुरु में 39 रन से जीता मैच
इस मैच में भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। टीम की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू ने 115 गेंद में 93 रनों की पारी खेली जबकि अजय जडेजा ने भी वकार यूनुस के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की।
जवाब में पाकिस्तान ने मैच की शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की और 10 ओवर में बिना विकेट खोए 84 रन बनाए। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के लिए चीज़ें खराब होती चली गई और उन्होंने लगातार अंतराल में विकेट गंवाने शुरू कर दिए। आखिर में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
3- 1997: भारत ने मैनचेस्टर में 47 रनों से जीता मैच
यह वर्ल्ड कप कारगिल वॉर के आसपास ही खेला गया था और दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। भारत ने इस मैच में एक बार फिर पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर 227 रन बनाए। टीम की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 45 रनों की पारी के लिए जबकि राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार अर्धशतक जड़े।
जवाब में पाकिस्तान 180 रन पर ऑलआउट हो गई। वेंकटेश प्रसाद ने इस मैच में कुल पांच विकेट अपने नाम किए।
4- 2003: सेंचुरियन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने ऐसी पारी खेली थी जो अभी तक सभी को काफी अच्छी तरह से याद होगी। सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 98 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने 273 रन के लक्ष्य को काफी आसानी से हासिल कर लिया था।
5- मोहाली में भारत ने 29 रनों से जीत दर्ज की
मोहाली में खेले गए 2011 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में सचिन तेंदुलकर को कुल चार जीवनदान मिले थे। इस मैच में उन्होंने 85 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम के सभी पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट हासिल किया और इस मैच को अपने नाम किया।
7- 2015: भारत ने एडिलेड में 76 रनों से जीता मुकाबला
पहली बार 2015 सत्र में भारत ने अपने वर्ल्ड कप का अभियान पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में शुरू किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने बेहतरीन शतक जड़ा और शिखर धवन और सुरेश रैना ने अपनी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। भारत ने इस मैच में 7 विकेट होकर 300 रन बनाए और पाकिस्तान की ओर से सोहेल खान ने 5 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में पाकिस्तान एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक ना पाई और इस मैच को हार गई। मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।