World Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच से बाहर होंगे शाकिब अल हसन, सामने आई बड़ी अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे शाकिब अल हसन।
अद्यतन - Oct 17, 2023 6:05 pm

वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेशी टीम को अब अपना अगला मुकाबला भारत के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले से पहले टीम के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल हो गए थे। अब सभी के मन में यही सवाल है कि भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए शाकिब अल हसन फिट हो पाएंगे या नहीं।
इसी बीच बांग्लादेश टीम के डायरेक्टर खालिद महमूद ने शाकिब अल हसन को लेकर बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वो टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला खेल सकते हैं। खालिद महमूद के मुताबिक शाकिब अल हसन का एक और टेस्ट होगा और उसके बाद ये फैसला हो जाएगा कि वो इस मैच में खेल पाएंगे या नहीं।
आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान शाकिब अल हसन इंजरी का शिकार हो गए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि शाकिब को लेफ्ट क्वाड में चोट लग गई थी और इसी वजह से उन्हें अपना स्कैन कराना पड़ा था।
खालिद महमूद ने शाकिब अल हसन की चोट को लेकर दी बड़ी अपडेट
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक खालिद महमूद ने कहा कि, शाकिब अल हसन बेहतर हो रहे हैं। अब उनको दर्द नहीं है। हालांकि हमें अच्छी तरह से तभी पता चल पाएगा, जब वो नेट्स में गेंदबाजी करेंगे। वो विकेटों के बीच दौड़ भी लगाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि वो भारत के खिलाफ खेल सकेंगे। उनका एक और स्कैन होगा और उसके बाद पता चल जाएगा कि उनकी स्थिति क्या है। वो अभी ठीक लग रहे हैं और इसकी वजह से हमें उनको लेकर काफी उम्मीद है।
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में शाकिब अल हसन ही बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं और इस वजह से उनका पूरी तरह से फिट होना काफी जरूरी हो जाता है। बांग्लादेश ने अभी तक वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें दो मैचों में हार मिली है और एक मुकाबला उन्होंने जीता है। भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर को उनका मैच होगा।
यह भी पढ़ें: जानिए NZ vs AFG मैच के लिए मौसम पूर्वानुमान और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट