SA vs NED: धर्मशाला में डगमगाई साउथ अफ्रीका की पारी, क्या एक और उलटफेर की शुरू हो गई है तैयारी?
नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 246 रनों का लक्ष्य रखा है।
अद्यतन - अक्टूबर 17, 2023 8:56 अपराह्न

ICC Cricket World Cup 2023: साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मैच आज 17 अक्टूबर, मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में नीदरलैंड से मिले 246 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टाॅप ऑर्डर बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है।
बता दें कि अफ्रीकन टीम ने 11.2 ओवर में अपने चार विकेट खो दिए हैं। तेंबा बावुमा 16, क्विंटन डिकाॅक 20, रासी वान डर दुसौं 4 और एडेन मार्करम 1 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। नीदरलैंड के लिए अभी तक स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। van der Merwe बावुमा और दुसौं का विकेट निकाल चुके हैं तो Ackermann ने डिकाॅक और मार्करम को शिकार बनाया।
WELL WELL…Netherlands are running riot against South Africa. 🔥
– Bavuma gone, De Kock gone and Aiden Markram gone. SA 42/3, chasing 246.#CWC23 #SAvNED pic.twitter.com/TdKI31LElS
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) October 17, 2023
साउथ बनाम नीदरलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 15, पहली पारी का हाल:
तो वहीं आपको बता दें कि बारिश की वजह से मैच को 43 ओवर का कर दिया, और टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काॅट एडवर्ड्स (78*) की कप्तानी पारी की बदौलत नीदरलैंड ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।
साथ ही आपको साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बताएं तो सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लुंगी एंगीडी, मार्को यान्सेन व कागिसो रबाडा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा गेराल्ड कोअत्जी को 1-1 विकेट मिला।
खैर, अब देखे लायक बात होगी कि क्या साउथ अफ्रीका नीदरलैंड से मिले 246 रनों के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं?
ये भी पढ़ें- CWC 2023: ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच जीतने में मदद करने के बाद जोश इंगलिस ने चयनकर्ताओं के सरप्राइज कॉल का खुलासा किया