CWC 2023: वायरल इंफेक्शन ने पाकिस्तान कैंप में पसारे पैर, अब PCB को सामने आकर देनी पड़ी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: वायरल इंफेक्शन ने पाकिस्तान कैंप में पसारे पैर, अब PCB को सामने आकर देनी पड़ी अपडेट

पाकिस्तान के कई खिलाड़ी 17 अक्टूबर के वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं हुए।

Pakistan Cricket Team. (Image Source: X)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: X)

पाकिस्तान को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के महामुकाबले में भारत के खिलाफ 7 विकेट की मात झेली पड़ी थी। इस हार के बाद से Pakistan Cricket Team के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है, क्योंकि पहले शाहीन शाह अफरीदी जो पहले से ही अपने फार्म में आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं उनकी बहन का देहांत हो गया है, और अब पाकिस्तान कैंप में एक बीमारी में अपने पैर पसार लिए हैं।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ गई है, जिसमें कई खिलाड़ी फ्लू और तेज बुखार से पीड़ित हैं। पाकिस्तान टीम के अधिकांश खिलाड़ियों की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन कई खिलाड़ी 17 अक्टूबर के वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में शामिल नहीं हुए।

इंफेक्शन की चपेट में आई Pakistan Cricket Team

इस बीच अब्दुल्ला शफीक इस समय फ्लू और बुखार के कारण अपने कमरे में क्वारंटाइन में हैं, और यह खबर पाकिस्तान के लिए अच्छी नहीं है, जबकि शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और जमान खान भी इंफेक्शन की चपेट में हैं। आपको बता दें, अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान उसामा मीर फ्लू से बीमार थे।

हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि शाहीन अफरीदी 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले के लिए फिट हो जाएंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किसी भी खिलाड़ी में डेंगू के लक्षण नहीं हैं।

प्लेयर्स टीम मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं: PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “पिछले कुछ दिनों में कुछ खिलाड़ियों को बुखार आया और उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी इससे पूरी तरह ठीक हो गए हैं। जो लोग ठीक हो रहे हैं, वे टीम मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं।”

आपको बता दें, पाकिस्तान टीम 15 अक्टूबर को बेंगलुरु पहुंची। पाकिस्तान ने अहमदाबाद में भारत के सामने घुटने टेकने से पहले हैदराबाद में नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले दो वर्ल्ड कप 2023 मैच जीते।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?