NZ vs AFG: Ikram Alikhil ने बेहतरीन कैच पकड़ विल यंग को दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो
21वें ओवर की आखिरी गेंद पर Ikram Alikhil ने पकड़ा शानदार कैच
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2023 4:13 अपराह्न

ICC Cricket World Cup 2023: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 16वां मैच, आज 18 अक्टूबर बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में अफगान टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं अभी तक यह फैसला अफगानिस्तान के लिए शानदार रहा है और गेंदबाजों ने कीवी टीम के टाॅप ऑर्डर को हिला कर रखा दिया है। दूसरी ओर, इस मैच के दौरान अफगान टीम के विकेटकीपर इकरम अलीखिल (Ikram Alikhil) ने मुकाबले में विल यंग का बेहतरीन कैच पकड़ा है।
बता दें कि कीवी पारी के 21वें ओवर की आखिरी गेंद को अफगान तेज गेंदबाज अजमतुल्लाह ओमरजई लेंथ पर फेंकते, जिसपर विल यंग ड्राइव खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से महीन किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई, और इस लो कैच को पकड़ने में अलीखिल ने कोई भी गलती नहीं की। अलीखित ने अपनी बाएं ओर भागते हुए इस कैच को बेहतरीन तरीक से पकड़ा।
देखें इस कैच की शानदार वीडियो
TWO WICKETS IN THE OVER!
A fantastic catch from Ikram and Will Young's innings comes to an end🧤 pic.twitter.com/KX5zqb4TnQ
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) October 18, 2023
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, वर्ल्ड कप मैच- 16
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 28 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय टाॅम लाथम 10* और ग्लेन फिलिप्स 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अभी तक अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई को 2 और मुजीब उर रहमान व राशिद खान को एक-एक विकेट मिला है।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि मैच में टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद न्यूजीलैंड कितने रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने रख पाती है?
ये भी पढ़ें- Harsha Bhogle ने सोशल मीडिया पर लगाई एक ट्रोलर की क्लास, पढ़ें पूरी खबर