Rohit Sharma को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने थमाए 3 चालान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rohit Sharma को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीडिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने थमाए 3 चालान

भारत वर्ल्ड कप में अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करने वाली है।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का सामना करने से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारी नुकसान हो गया है। बता दें कि रोहित शर्मा को ओवर स्पीडिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 3 चालान थमाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब रोहित मुंबई से पुणे टीम जाॅइन करने के लिए अपनी पर्सनल कार से जा रहे थे, तो मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर उन्होंने 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार पर गाड़ी चलाई, जिस वजह से रोहित को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए उनके वाहन पर तीन ऑनलाइन ट्रैफिक चालान जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के आगामी मैच में बांग्लादेश का सामना करने वाली है। बता दें कि यह मैच दोनों टीमों के बीच 19 अक्टूबर, गुरूवार को पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जाएगा।

Rohit Sharma का जारी वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

दूसरी ओर आपको जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो रोहित पहली ही गेंद से अटैकिंग क्रिकेट विपक्षी टीमों के खिलाफ खेलते हुए नज र आ रहे हैं। साथ ही अब भारतीय क्रिकेट टीम ने खेले गए तीनों मैचों में जीत हासिल की है।

तो वहीं इस दौरान रोहित ने 3 मैचों में 72.33 की औसत से कुल 217 रन बनाए हैं। साथ ही इस दौरान रोहित के बल्ले से एक शतक और अर्धशतक निकल चुका है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma द्वारा एक गेंदबाज के तौर पर बनाए गए रिकाॅर्ड्स पर एक नजर 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?