मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, इस खास उपलब्धि को किया अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिचेल मार्श और डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, इस खास उपलब्धि को किया अपने नाम

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और मिशेल मार्च में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की है।

Mitchell Marsh and David Warner (Pic Source-Twitter)
Mitchell Marsh and David Warner (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि अभी तक उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ है और ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ जबर्दस्त बल्लेबाजी की।

यही नहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाजों ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक शानदार रिकार्ड अपने नाम किया है। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और मिशेल मार्च में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की है। बता दें, इससे पहले 2011 में कनाडा के खिलाफ ब्रैड हेडिन और शेन वॉटसन ने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की थी लेकिन अब इस रिकार्ड को डेविड वार्नर और मिशेल मार्च ने तोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और मिशेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 259 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। यही नहीं दोनों खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण मैच में शतक भी जड़ा।

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज देख बेबस

बता दें, अभी तक पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीन मैच खेले हैं जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने तीन मुकाबलों में एक में जीत दर्ज किया जबकि 2 में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

अगर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें अब यहां से सभी मैच अपने जीतने होंगे। अब देखना है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है? ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी बात यह भी है कि उनके कुछ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले भी मैच खेल चुके हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?