AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर-मिचेल मार्श के शतक के आगे फिसड्डी साबित हुई पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 368 रनों का लक्ष्य
वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 367 रन बोर्ड पर लगाए।
अद्यतन - अक्टूबर 20, 2023 6:04 अपराह्न

AUS vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 अक्टूबर को बैंगलोर में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने (AUS vs PAK) मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो टीम पर ही उलटा पड़ गया। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 163 रनों की पारी टीम के लिए खेली। वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किया।
AUS vs PAK: मार्श और वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई ताबड़तोड़ शुरूआत
AUS vs PAK, पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 259 रनों की साझेदारी हुई। जो वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग बल्लेबाजों द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। मिचेल मार्श ने 108 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से 121 रनों की पारी खेली।
मिचेल मार्श 34वें ओवर में शाहीन अफरीदी के हाथों विकेट गंवा बैठे। जिसे बाद अगली ही गेंद पर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ भी कुछ खास कमाल दिखा पाने में नाकामयाब रहे और 39वें ओवर में 7 रन पर उस्मा मीर के शिकार बन गए।
शाहीन अफरीदी ने लिए 5 विकेट हॉल
डेविड वॉर्नर एक छोर से अपना शानदार खेल जारी रखते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन पारी के 43वें ओवर में वह हारिस रऊफ के शिकार बन गए। डेविड वॉर्नर ने 124 गेंदों में 14 चौके और 9 छक्कों की मदद से 163 रनों की पारी खेली। वॉर्नर के आउट होने के बाद मार्कस स्टोइनिश और जोश इंगलिस भी बड़ी पारी खेल पाने में नाकामयाब रहे।
मार्कस स्टोइनिश 45वें ओवर में शाहीन अफरीदी के हाथों LBW और जोश इंगलिस 48वें ओवर में हारिस रऊफ के हाथों (13 रन) पर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी ने आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क को (2 रन) और जोश हेजलवुड को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज 5 विकेट हॉल पूरा किया। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 52 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं हारिस रऊफ के नाम 3 विकेट और उस्मा मीर के नाम 1 विकेट शामिल रहा।