ENG vs SA: पहले दो मैच में शतक और अब बड़ा स्कोर बनाने से जूझ रहे हैं क्विंटन डी कॉक - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs SA: पहले दो मैच में शतक और अब बड़ा स्कोर बनाने से जूझ रहे हैं क्विंटन डी कॉक

इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ENG vs SA (Pic Source-Twitter)
ENG vs SA (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 20वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के पहले ही ओवर में उन्हें बड़ा झटका लगा। टीम के बेहतरीन खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक मात्र चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट रीस टॉपले ने झटका। बता दें, क्विंटन डी कॉक ने इस मैच की पहली गेंद पर काफी अच्छा चौका जड़ा। हालांकि अगली ही गेंद पर रीस टॉपले ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर उनको वापस पवेलियन की राह दिखाई।

क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अपनी शुरुआत काफी धमाकेदार तरीके से की थी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैच में दो शतक जड़े थे। हालांकि ना तो वो नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेल पाए और ना ही वो इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर पाए।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी चुनी

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने दो में जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड की बात की जाए तो उनको अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जबर्दस्त वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया।

हालांकि अपने पिछले मैच में इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अब देखना यह है कि कौन सी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?