MLC 2023 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न से जुड़े Haris Rauf और Shadab Khan - क्रिकट्रैकर हिंदी

MLC 2023 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न से जुड़े Haris Rauf और Shadab Khan

PCB ने MLC से प्रत्येक खिलाड़ी की फीस 25,000 डॉलर की मांग की है।

Haris Rauf and Shadab Khan. (Image Source: San Francisco Unicorns Twitter)
Haris Rauf and Shadab Khan. (Image Source: San Francisco Unicorns Twitter)

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की फ्रेंचाइजी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने टूर्नामेंट के आगामी पहले संस्करण MLC 2023 के लिए पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज Haris Rauf और स्टार ऑलराउंडर Shadab Khan को साइन किया है।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने 27 जून को हारिस रऊफ और शादाब खान को टीम में शामिल करने की घोषणा की। आपको बता दें, MLC 2023 का आयोजन अमेरिका के डलास में 13 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा, जहां 6 टीमें टेक्सास सुपर किंग्स, सिएटल ऑर्कास, एमआई न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम खिताब के लिए लड़ेगी।

यहां पढ़िए: शोएब अख्तर से लड़ाई के लिए मैं तैयार हूं- वीरेंद्र सहवाग ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

इस बीच, शादाब खान और हारिस रऊफ को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न टीम द्वारा साइन किया जाना इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि वे श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, और वे पूरे MLC 2023 के लिए उपलब्ध रह सकते हैं, अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) NoC जारी करता है।

यहां देखिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न द्वारा की गई घोषणा

एरोन फिंच सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की कप्तानी करेंगे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच आगामी MLC 2023 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न का नेतृत्व करेंगे। शादाब, हारिस और कप्तान फिंच के अलावा, कोरी एंडरसन, मैथ्यू वेड और फिन एलन सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न फ्रेंचाइजी द्वारा साइन किए गए अन्य विदेशी प्लेयर हैं। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न आगामी MLC 2023 में अपना पहला मैच 14 जुलाई को टेक्सास में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ खेलेगी।

MLC 2023 का पहला मैच 13 जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में होगा जबकि इस लीग का फाइनल 30 जुलाई को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, PCB ने MLC के प्रबंधन से टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 25,000 डॉलर का भुगतान करने को कहा है। पाकिस्तान के अन्य दो क्रिकेटर इमाद वसीम और आजम खान हाल ही में MLC 2023 के लिए सिएटल ओर्कास से जुड़े।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp