CWC 2023: बांग्लादेश के खिलाफ कोहली के शतक से खुश नहीं हैं पुजारा, आलोचना के मामले में निकले सबसे आगे
विराट कोहली केएल राहुल की सिंगल न लेने की सलाह से सहमत नहीं थे।
अद्यतन - Oct 21, 2023 3:26 pm

Virat Kohli ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत की पिछले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। हालांकि, विराट कोहली इस समय अपने 48वें वनडे शतक के कारण काफी आलोचना का शिकार हो रहे हैं और अब उनके आलोचकों में Cheteshwar Pujara भी शामिल हो गए हैं।
आपको बता दें, चेतेश्वर पुजारा का भारतीय क्रिकेट टीम से पत्ता कट हो चुका है और टीम में उनकी वापसी लगभग असंभव है, जिसे देखते हुए उन्होंने विराट कोहली पर निशाना साधा है। चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 100 रन बनाने के लिए 90 रनों के बाद धीमी गति से रन बनाने के लिए विराट कोहली की आलोचना की। पुजारा ने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियां टीम की कीमत पर नहीं आनी चाहिए।
Cheteshwar Pujara ने की Virat Kohli की आलोचना
ESPNCricinfo के अनुसार, चेतेश्वर पुजारा ने स्वीकार किया कि वह चाहते थे कि विराट कोहली अपना शतक पूरा करे, लेकिन उन्होंने मैच को जल्दी से खत्म करने और मजबूत नेट रन-रेट बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। आपको बता दें, बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के बाद केएल राहुल ने खुलासा किया कि उन्होंने ही विराट को शतक पूरा करने के लिए प्रेरित किया था, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान सिंगल न लेने की सलाह से सहमत नहीं थे।
यहां पढ़िए: बांग्लादेश के खिलाफ शतक के बाद विराट कोहली की इस कला के दीवाने हुए मोहम्मद कैफ!
लेकिन पुजारा ने कहा कि खिलाड़ियों को कई बार टीम की बेहतरी के लिए अपनी उपलब्धियों को छोड़ना पड़ सकता है, लेकिन सभी की अपनी-अपनी मानसिकता है। पुजारा ने कहा वह चाहते थे कि विराट कोहली शतक बनायें, लेकिन वह जितनी जल्दी हो सके मैच खत्म होते देखना चाहते हैं।
‘सबकी अपनी सोच है’
“आप चाहते हैं कि आपका नेट रन रेट टॉप पर रहे। अगर आपके सामने ऐसी स्थिति आती हैं जहां आप नेट रन रेट के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आप पीछे मुड़कर यह नहीं कहना चाहेंगे कि ‘आप ऐसा कर सकते थे’।’ ऐसी ही परिस्थितियों में आपको थोड़ा त्याग करना होगा। आपके लिए हमेशा टीम आपसे ज्यादा मायने रखना चाहिए। आप अपनी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं, लेकिन टीम की कीमत पर नहीं।
एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास हमेशा एक विकल्प होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लगता है कि अगर वे शतक बनाते हैं, तो इससे उन्हें अगले गेम में मदद मिलती है। तो, यह इस पर निर्भर करता है कि आपकी मानसिकता किस प्रकार की है।”