IND vs NZ: कुलदीप यादव ने खतरनाक दिख रहे Glenn Phillips को दिखाया पवेलियन का रास्ता  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: कुलदीप यादव ने खतरनाक दिख रहे Glenn Phillips को दिखाया पवेलियन का रास्ता 

23 रनों पर आउट हुए फिलिप्स

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter)
India vs New Zealand (Image Credit- Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 21वां मैच आज 22 अक्टूबर को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच में भारत ने टाॅस जीतकर मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर तक संभल कर बल्लेबाजी की और 200 से अधिक का स्कोर भारत के खिलाफ बना लिया है। हालांकि, जब कीवी टीम के बल्लेबाज आखिरी के 10 ओवर में अपने हाथ खोल तेजी से रन बनाना चाहते थे, तो इस समय कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड का अहम विकेट निकाला है।

बता दें कि कुलदीप ने 44वें ओवर की दूसरी गेंद पर खतरनाक दिखे रहे ग्लेन फिलिप्स को 23 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। फिलिप्स मिड ऑफ के ऊपर से बड़ा शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर मिस टाइम होकर हवा में चली गई और रोहित ने एक शानदार कैच लपका।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 47 ओवर बाद 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय डेरिल मिचेल 117* और मार्क चैंपमैन 6* रन बनाकर मौजूद हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 21

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 273 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल (130) ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। मिचेल के अलावा रचिन रविंद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रनों को योगदान दिया।

दूसरी ओर, भारत की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, तो कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- केन विलियमसन ने कप्तानी का EGO हटाया, साथियों को पानी पिलाने के काम में हाथ बटाया

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?