IND vs NZ: डेरिल मिचेल के शतक पर भारी पड़ा मोहम्मद शमी का 5 विकेट हॉल, भारत को जीत के लिए 274 रनों की जरूरत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: डेरिल मिचेल के शतक पर भारी पड़ा मोहम्मद शमी का 5 विकेट हॉल, भारत को जीत के लिए 274 रनों की जरूरत

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने रन बोर्ड पर लगाए।

IND vs NZ (Photo Source: X/Twitter)
IND vs NZ (Photo Source: X/Twitter)

IND vs NZ: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने अपने टीम के लिए सर्वाधिक 130 रनों की पारी खेली। वहीं मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया।

IND vs NZ: रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल के बीच हुई शतकीय साझेदारी

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। ओपनर डेवोन कॉनवे मोहम्मद सिराज के हाथों डक पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद 9वें ओवर में मोहम्मद शमी ने विल यंग को अपना शिकार बनाया। विल यंग 27 गेंदों में 17 रन की पारी खेल पाए। न्यूजीलैंड ने मात्र 19 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर वहां से न्यूजीलैंड ने गियर बदला। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे।

लेकिन फिर मोहम्मद शमी ने दोनों की साझेदारी को तोड़ते हुए 34वें ओवर में रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा। डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी हुई। रचिन रवींद्र 87 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेल पाए। रचिन रवींद्र के आउट होने के बाद कप्तान टॉम लैथम 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के आगे अपना विकेट गंवा बैठे। टॉम लैथम मात्र 5 रन पर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़े- रवींद्र जडेजा से न्यूजीलैंड के खिलाफ छूटा आसान सा कैच, पत्नी Rivaba Jadeja ने दिया ऐसा रिएक्शन कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट

IND vs NZ: डेरिल मिचेल एक छोर से अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आए। डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 130 रनों की पारी खेली। डेरिल मिचेल आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी के शिकार बन गए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने (23 रन) बनाकर अपना योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया। कुलदीप यादव के नाम 2 विकेट वहीं जसप्रीत बुमराह और सिराज के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

close whatsapp