अमित मिश्रा ने ट्विटर पर पाकिस्तानी अभिनेत्री को दिया मजेदार जवाब, लोगों ने दिया भरपूर समर्थन
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले लेग स्पिनर ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'अगर अफगानिस्तान टीम एशिया कप के सुपर 4 में पाकिस्तान को मात दे देती है तो वो पूरे हफ्ते अफ़गानी चाप खाएंगे।'
अद्यतन - सितम्बर 8, 2022 5:24 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमित मिश्रा हाल ही में ट्विटर पर अपने मजाकिया जवाबों के लिए काफी मशहूर हो गए हैं। अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले लेग स्पिनर ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, ‘अगर अफगानिस्तान टीम एशिया कप के सुपर 4 में पाकिस्तान को मात दे देती है तो वो पूरे हफ्ते अफ़गानी चाप खाएंगे।’
हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और अफगानिस्तान 1 विकेट से हार गई। इसके बाद पाकिस्तानी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता सहर शनिवारी ने ट्वीट किया कि अमित मिश्रा को अब पूरे हफ्ते अफ़गानी चाप के बजाय ‘गाय का गोबर’ खाना होगा। अमित मिश्रा को उनका यह ट्वीट अच्छा नहीं लगा और उन्होंने इसका जबरदस्त जवाब दिया कि उनकी पाकिस्तान आने की कोई योजना नहीं है।
Will eat Afghani chaap whole week if Afganistan defeats Pakistan today. Fingers crossed. #AFGvsPAK
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 7, 2022
Awwww poor mishra will have to spend whole week on Cow Dung 😂
— Sehar Shinwari (@SeharShinwari) September 7, 2022
बस इस जवाब के बाद पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। कुछ लोगों ने तो मिश्रा का साथ भी दिया। अभिनेत्री ने इसके बाद फिर जवाब दिया कि, ‘पाकिस्तान क्यों आना? भारत में गाय का गोबर खत्म हो गया है क्या?’ अब देखना यह होगा कि अमित मिश्रा इसका क्या जवाब देते हैं।
No, I have no plans of coming to Pakistan. 👍 https://t.co/HbFWeZSjij
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 8, 2022
भारत भी एशिया कप 2022 के फाइनल से हुआ बाहर
बता दें, अगर अफगानिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ जीत जाती तो फाइनल की दौड़ को देखने में काफी मजा आता क्योंकि सभी टीमें इस दौड़ में हिस्सा ले रही थी, लेकिन पाकिस्तान ने इस मुकाबले को जीतकर सिर्फ अफगानिस्तान को ही एशिया कप के फाइनल से बाहर नहीं किया, बल्कि भारत के भी इस टूर्नामेंट के फाइनल को खेलने के सपने को चकनाचूर कर दिया।
एशिया कप सुपर 4 का अगला मुकाबला अफगानिस्तान और भारत के बीच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक इस स्टेज में दोनों टीमों ने एक भी जीत दर्ज नहीं की है। भले ही दोनों टीमें फाइनल से बाहर हो गई हो लेकिन सुपर 4 में अपना खाता खोलना चाहेंगी। अंक तालिका की बात की जाए तो भारत इस समय तीसरे स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान चौथे स्थान पर। सुपर 4 की अंक तालिका के पहले पायदान पर श्रीलंका और दूसरे पर पाकिस्तान है।