पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले जीतने के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने टीम बस में ‘Lungi Dance’ में जमकर किया डांस
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।
अद्यतन - अक्टूबर 24, 2023 3:16 अपराह्न

23 अक्टूबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शानदार मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
हालांकि मुकाबला खत्म होने के बाद उन्होंने इस जीत का काफी शानदार तरीके से जश्न मनाया। अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने मैच के खत्म होने के बाद अपनी बस (Bus) में बॉलीवुड गाना ‘Lungi Dance’ में जमकर डांस किया। टीम के खिलाड़ियों का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें, यह गाना बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मूवी चेन्नई एक्सप्रेस का है। टीम के सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से काफी खुश है और उन्होंने पहली बार वनडे में पाकिस्तान को हराया।
यह रही वीडियो:
#WATCH
Escatic #Afghanistan cricketers celebrated their thrilling win over #Pakistan in the #ICCWorldCup match by grooving to the popular Bollywood number 'Lungi Dance' featuring actor #ShahRuhKhan.Afghanistan on Monday registered their second surprise victory in the World… pic.twitter.com/UbUZ26r9Cd
— Khaleej Times (@khaleejtimes) October 24, 2023
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।
मुकाबला खत्म होने के बाद अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि, ‘जिस तरीके से हमने इस मैच में चेज किया वो सच में काफी प्रोफेशनल था। पिछले दो सालों से हमने क्वालिटी क्रिकेट खेला है। हम सकारात्मक क्रिकेट खेलने की पूरी कोशिश करेंगे और अपने देश के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस मैच में हमारी टीम के गेंदबाजों ने खासतौर पर स्पिनर्स ने जबर्दस्त गेंदबाजी की। यह मुकाबला शुरुआत से ही हमारे हाथ में था।’
बता दें, यह अफगानिस्तान की इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड को हराया था। सबसे खास बात यह है कि अफगानिस्तान ने अभी तक दोनों बड़ी टीमों को हराया है और पूरी टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान टीम के स्पिनर्स ने सच में दमदार प्रदर्शन किया था। अब देखना यह है कि आने वाले मैच में अफगानिस्तान कैसी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती है?