SA vs BAN: भले ही बांग्लादेश हार गया मुकाबला लेकिन महमुदुल्लाह ने जीता सभी का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs BAN: भले ही बांग्लादेश हार गया मुकाबला लेकिन महमुदुल्लाह ने जीता सभी का दिल

महमूदुल्लाह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 111 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए।

Mahmadullah (Pic Source-Twitter)
Mahmadullah (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 140 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 174 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंदों में दो चौके और आठ छक्कों की मदद से 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली। डेविड मिलर ने 34 रनों का नाबाद योगदान दिया जबकि कप्तान एडन मार्करम ने 69 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश टीम लगभग इस मैच को हार चुकी है लेकिन उनकी ओर से अनुभवी बल्लेबाज महमुदुल्लाह ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। जहां एक तरफ बांग्लादेश के बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने काफी परेशान किया वहीं महमुदुल्लाह विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर काफी हावी दिखे। एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश टीम 100 रन का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाएगी लेकिन महमुदुल्लाह ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया।

उन्होंने लगातार दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के ऊपर कड़ा प्रहार किया और अपनी टीम को 200 रन के आंकड़े को पार कराया। महमूदुल्लाह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 111 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए।

बांग्लादेश को यह मैच जीतने के लिए 383 रनों की जरूरत

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

वहीं बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने चार मुकाबलों में एक में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम ने हार का सामना किया है। उनके लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?