मुशफिकुर रहीम जैसे अनुभवी बल्लेबाज को Gerald Coetzee ने सस्ते में निपटाया, बांग्लादेश इस समय काफी खराब स्थिति में - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुशफिकुर रहीम जैसे अनुभवी बल्लेबाज को Gerald Coetzee ने सस्ते में निपटाया, बांग्लादेश इस समय काफी खराब स्थिति में

दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए।

Mushfiqur Rahim (Pic Source-Twitter)
Mushfiqur Rahim (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 140 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से 174 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 49 गेंदों में दो चौके और आठ छक्कों की मदद से 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली। डेविड मिलर ने 34 रनों का नाबाद योगदान दिया जबकि कप्तान एडन मार्करम ने 69 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है । टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज Tanzid Hasan इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शाकिब अल हसन ने भी इस मैच में खराब बल्लेबाजी की और एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तमाम लोगों को अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में 17 गेंदों में 1 चौके की मदद से 8 रन बनाए।

मुशफिकुर रहीम का विकेट Gerald Coetzee ने लिया। Gerald Coetzee की गेंद को मुशफिकुर रहीम सही तरह से पढ़ नहीं पाए और उन्होंने फील्डर को आसान सा कैच थमा दिया। इस समय बांग्लादेश बहुत ही खराब स्थिति में है। इस मैच में लिटन दास भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 44 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट कगिसो रबाडा ने झटका।

बांग्लादेश के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

वहीं बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने चार मुकाबलों में एक में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम ने हार का सामना किया है। उनके लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अगर बांग्लादेश इस मैच को हार गए तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?