Cricket Buzz: जाने 25 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 25 अक्टूबर के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इस टूर्नामेंट में यह उनका लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शतक लगाया था।

शतक लगाने के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे वर्ल्ड कप में एक ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत का खुमार अभी तक नहीं उतरा है। कप्तान हश्मतुल्लाह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी जीत के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर रॉबिन उथप्पा, चेतेश्वर पुजारा समेत अन्य भारतीय क्रिकेट हस्तियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप 2023 में मैच के बीच मिले गैप का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। दोनों ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

https://twitter.com/LaxmanSivarama1/status/1717087544343658669

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?