ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही इंग्लैंड टीम, कप्तान जोस बटलर भी श्रीलंका के खिलाफ निजी स्कोर पर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही इंग्लैंड टीम, कप्तान जोस बटलर भी श्रीलंका के खिलाफ निजी स्कोर पर हुए आउट

इस मैच में इंग्लैंड ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन इस समय उन्होंने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट बहुत जल्द गंवा दिए हैं।

Jos Buttler (Pic SOurce-Twitter)
Jos Buttler (Pic SOurce-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

इस मैच में इंग्लैंड ने शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन इस समय उन्होंने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट बहुत जल्द गंवा दिए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज और टीम के कप्तान जोस बटलर भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट लाहिरु कुमारा ने झटका।

इंग्लैंड को अगर श्रीलंका के खिलाफ अब यहां से मैच जीतना है तो उन्हें बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। जोस बटलर की बात की जाए तो इस पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन बल्लेबाजी से काफी खराब रहा है। इस मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस समय इंग्लैंड बहुत ही खराब स्थिति में है।

इंग्लैंड को अब यहां से मुकाबला जीतने के लिए बनाना होगा बड़ा स्कोर

यह बात सभी को पता है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। उस सीजन में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की थी लेकिन 2023 संस्करण में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। टीम ने ऐसे मैच भी हारे हैं जिनको वो आसानी से अपने नाम कर सकते थे। फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ वो अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

बता दें, इंग्लैंड ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुल चार मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने भी इतने मैच में एक में जीत और तीन में हार झेली है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में श्रीलंका सातवें पायदान पर है जबकि इंग्लैंड आठवें स्थान पर।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?