धर्मशाला में अटका है मोहम्मद शमी का मन, हर सुबह याद आते हैं उनको वो 5 विकेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए थे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने।
अद्यतन - अक्टूबर 27, 2023 3:12 अपराह्न

टीम इंडिया ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में 5 मैच खेले हैं, जिसमें से मोहम्मद शमी को सिर्फ 1 मैच में खेलने का मौका मिला है। भले ही शमी 4 मुकाबलों के लिए बाहर बैठे हुए थे, लेकिन एक मौका मिलते ही उन्होंने सब कुछ बदल दिया। जहां धर्मशाला में कीवी टीम के खिलाफ रफ्तार के सौदागर ने ऐसा कमाल किया, की हर कोई इस खिलाड़ी का फिर से फैन हो गया।
मोहम्मद शमी ने धर्मशाला में क्या किया था?
टीम इंडिया ने धर्मशाला में वर्ल्ड कप 2023 का अपना 5वां मैच खेला था, जहां इस मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था। इस मैच में मोहम्मद शमी को मौका दिया गया था, शमी ने खुद को साबित करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे और मैन ऑफ मैच का खिताब भी जीता था पहले है ही मैच में। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी इस खिलाड़ी का फिर से खेले जाना तय माना जा रहा है।
5 विकेट पर अटक गया है मोहम्मद शमी का जीवन
*न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लिए थे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने।
*वहीं अभी भी उन 5 विकेट में अटका है शमी मन।
*उस मैच से जुड़ी जश्न वाली तस्वीर शेयर की है शमी ने।
*कीवी टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर जोश हाई है शमी का।
मोहम्मद शमी के नए पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
अब भारतीय टीम के सामने होगी इंग्लैंड टीम
साल 2019 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड टीम ने जीता था, लेकिन इस बार के वर्ल्ड कप में कहानी पूरी पलट गई। जहां इंग्लिश टीम लगातार एक के बाद एक मैच हार रही है, ऐसा लगा रहा है कि इस टीम ने पहले ही हार मान ली है। दूसरी ओर अब इंग्लैंड का सामना टीम इंडिया से होगा, ये मुकाबला कल यानी 29 अक्टूबर को खेला जाएगा और रोहित की सेना लगातार छठी जीत अपने नाम करने के इराद से उतरेगी। ये मैच लखनऊ के मैदान पर खेला जाएगा, जिसकी शुरूआत दोपहर 2 बजे से होगी।