Irfan Pathan के जन्मदिन को बेटे ने बना दिया और भी खास... आपका दिल जीत लेगा यह प्यारा वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Irfan Pathan के जन्मदिन को बेटे ने बना दिया और भी खास… आपका दिल जीत लेगा यह प्यारा वीडियो

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान 27 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Irfan Pathan (Photo Source: Irfan Pathan/Instagram)
Irfan Pathan (Photo Source: Irfan Pathan/Instagram)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) आज 27 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इरफान पठान का बचपन काफी ज्यादा संघर्षों से भरा रहा था। लेकिन अपने हुनर से इस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईयां देकर कामयाबी हासिल की। इरफान पठान इस वक्त क्रिकेट कमेंटटेटर के रूप में अपने फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

इरफान पठान (Irfan Pathan) के इस खास दिन पर पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहा है। इस बीच इरफान पठान के बेटे उनके जन्मदिन पर केक बेक करते हुए नजर आए, जिसका प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है।

पापा के लिए बेकर बने इरफान पठान के नन्हे बेटे

इरफान पठान (Irfan Pathan) को अपने खास दिन पर दुनिया भर से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। लेकिन इस खास दिन को उनके बच्चों ने और ज्यादा खास बनाने का काम किया है। इरफान पठान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें इरफान के बेटे केक बेक करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद वीडियो में इरफान अपने दोनों बेटों के साथ केक को काटते हुए नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है- ‘Best Daddy in the World’ यह प्यारा वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

यहां देखें इरफान पठान द्वारा साझा किया गया वो वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यह भी पढ़े- अक्टूबर 27- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सभी फॉर्मेट में भारत के लिए लिए हैं 300 से अधिक विकेट

इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में इरफान ने 110 विकेट, वहीं वनडे में 173 और टी-20 फॉर्मेट में 28 विकेट लिए हैं। इरफान पठान भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 300 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। गेंदबाजी के अलावा इरफान पठान अपनी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इरफान पठान ने टेस्ट में 1105 रन और वनडे में 1544 रन बनाए हैं।

 

close whatsapp