IND vs ENG Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, Cricket World Cup के मैच-29 के लिए
वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा।
अद्यतन - अक्टूबर 29, 2023 8:26 पूर्वाह्न

IND vs ENG Dream 11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच खेला जाएगा। मेजबान टीम इंडिया इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम इस वक्त 5 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 5 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर है।
भारत ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बोर्ड पर लगाए थे। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने विराट कोहली के 95 रन और रवींद्र जडेजा की नाबाद 39 रनों की पारी के बल पर 12 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
वहीं इंग्लैंड को पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवरों में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। बेन स्टोक्स ने टीम के लिए सर्वाधिक (43 रन) की पारी खेली थी। श्रीलंका ने पथुम निसांका के नाबाद (77 रन) और सदीरा समरविक्रमा की नाबाद 65 रनों की पारी के बल पर 25.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
(IND vs ENG) मैच जानकारी (Match Details):
मैच– भारत बनाम इंग्लैंड, वर्ल्ड कप 2023, 29वां मैच
दिन और समय- 29 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
(IND vs ENG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। पिच धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को दिक्कत होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच की धीमी प्रकृति से तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलना शुरू हो जाता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन है। इस पिच पर रन चेज करने वाली टीम ने वनडे में सर्वाधिक मैच जीते हैं, जिसके चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।
(IND vs ENG) भारत बनाम इंग्लैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 106
भारत– 57
इंग्लैंड- 44
टाई- 2
नो रिजल्ट– 3
(IND vs ENG) भारत बनाम इंग्लैंड (Full Squad) फुल स्क्वॉड:
भारत (India):
ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी
इंग्लैंड (England):
जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली, डेविड विली
(IND vs ENG) भारत बनाम इंग्लैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड (England):
जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड
यहां देखें- India (IND) vs England (ENG) Live Score
भारत बनाम इंग्लैंड के मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट ड्रीम 11 टीम:
(IND vs ENG Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
जोस बटलर, केएल राहुल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, जो रूट, डेविड मलान, रवींद्र जडेजा, आदिल रशीद, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव
कप्तान- विराट कोहली उपकप्तान- केएल राहुल
(IND vs ENG Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
जॉनी बेयरस्टो, केएल राहुल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मार्क वुड
कप्तान- रोहित शर्मा उपकप्तान- मोहम्मद शमी