Cricket World Cup 2023, IND vs ENG आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा India vs England के बीच का मैच?

Cricket World Cup 2023: Match-29, IND vs ENG Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में खेला जाएगा।

IND vs ENG (Photo Source: X/Twitter)
IND vs ENG (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ENG Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मुकाबला भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड को पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.2 ओवरों में 156 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। बेन स्टोक्स ने टीम के लिए सर्वाधिक (43 रन) की पारी खेली थी। श्रीलंका ने पथुम निसांका के नाबाद (77 रन) और सदीरा समरविक्रमा की नाबाद 65 रनों की पारी के बल पर 25.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

भारत ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बोर्ड पर लगाए थे। मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किया था।  टीम इंडिया ने विराट कोहली के 95 रन और रवींद्र जडेजा की नाबाद 39 रनों की पारी के बल पर 12 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। मेजबान टीम इंडिया इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम इस वक्त 5 मैच में 5 जीत और 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 5 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर है।

(IND vs ENG) मैच जानकारी (Match Details):

मैच– भारत बनाम इंग्लैंड, वर्ल्ड कप 2023, 29वां मैच

दिन और समय- 29 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

(IND vs ENG) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। पिच धीमी गति के लिए जानी जाती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को दिक्कत होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच की धीमी प्रकृति से तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलना शुरू हो जाता है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 219 रन है। इस पिच पर रन चेज करने वाली टीम ने वनडे में सर्वाधिक मैच जीते हैं, जिसके चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।

(IND vs ENG) भारत बनाम इंग्लैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 106

भारत– 57

इंग्लैंड- 44

टाई- 2

नो रिजल्ट– 3

(IND vs ENG) भारत बनाम इंग्लैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

भारत (India):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड (England):

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड

यहां देखें- India (IND) vs England (ENG) Live Score

(India vs England Match Prediction)  संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(IND vs ENG Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाजः

विराट कोहलीः

विराट कोहली ने पिछले मैच में 104 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ भी फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

(IND vs ENG Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाजः

जसप्रीत बुमराहः

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 10 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं।

(IND vs ENG Match Prediction) कौन जीतेगा मैचः

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करेगी।

यहां देखें- IND vs ENG Dream 11 Prediction,

close whatsapp