नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर हावी पड़े बांग्लादेशी गेंदबाज, आधी टीम मात्र 107 रन पर हुई आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर हावी पड़े बांग्लादेशी गेंदबाज, आधी टीम मात्र 107 रन पर हुई आउट

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

BAN vs NED (Pic Source-Twitter)
BAN vs NED (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने शुरुआत से ही नीदरलैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

बता दें, नीदरलैंड ने अपने पांच विकेट मात्र 107 रन पर ही गंवा दिए हैं। टीम का प्रदर्शन इस मैच में काफी निराशाजनक रहा है। बांग्लादेश ने इस मैच में अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है। बांग्लादेश की ओर से अभी तक तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, कप्तान शाकिब अल हसन और शोरीफुल इस्लाम ने विकेट झटके हैं।

नीदरलैंड की ओर से अभी तक सबसे ज्यादा रन वेस्ले बरेसी बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 41 रनों की बेहतरीन पारी खेली। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर आउट हो गए। मैक्स ओ डाउड बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। बस डी लीडे ने 17 रन बनाए जबकि कॉलिन एकरमैन ने 33 गेंदों में 1 चौके की मदद से 15 रनों की पारी खेली।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना है बेहद जरूरी

दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी टीम आज इस मैच को हारेगी वो काफी हद तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो जाएगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में पांच-पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में दोनों ने जीत दर्ज की है जबकि चार में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में बांग्लादेश इस समय आठवें पायदान पर है जबकि नीदरलैंड सबसे निचले स्थान पर। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था जबकि नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?