लगातार 6 जीत अपनी जेब में डाल, टीम इंडिया निकल गई है अब लंका 'फतह' करने - क्रिकट्रैकर हिंदी

लगातार 6 जीत अपनी जेब में डाल, टीम इंडिया निकल गई है अब लंका ‘फतह’ करने

टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ खेलना है अपना अगला मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जो टीम इंडिया के खिलाफ खेल रहा है, वो हारकर ही होटल लौट रहा है। ऐसा ही कुछ कल रात इंग्लैंड के साथ हुआ, एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम मुकाबला हार जाएगी। लेकिन टीम के गेंदबाजों ने ऐसी वापसी कराई कि, भारत के खाते में लगातार छठी जीत आ गई और अब बारी 7वें मुकाबले की है।

कैसा रहा टीम इंडिया का अब तक का सफर?

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया पहले से ही फेवरेट मानी जा रही थी, तो रोहित की सेना ने भी फैन्स की उम्मीदों पर पानी नहीं फेरा और लगातार जीत की कहानी ये टीम लिखती गई। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया था, उसके बाद रोहित एंड कम्पनी ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया। फिर बांग्लादेश और कीवी टीम भी भारत के सामने हार गई और कल रात भारतीय टीम ने छठी जीत अपने नाम करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया।

टीम इंडिया के सामने है अब ‘मिशन लंका’

*टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ खेलना है अपना अगला मैच।
*भारतीय टीम का लंका से सामना होगा मुंबई के मैदान पर।
*2 तारीख को होने वाले मैच के लिए मुंबई पहुंची भारतीय टीम।
*कुलदीप यादव ने इंस्टा स्टोरी शेयर की दी फैन्स को जानकारी ।

स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लगाई ये इंस्टा स्टोरी

मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर लंका टीम के प्रदर्शन पर भी

इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम को चोट ने काफी परेशान किया है, जिसके चलते कई खिलाड़ी अंदर-बाहर भी हुए हैं। अगर नजर डाली जाए इस टीम के प्रदर्शन पर तो, लंका टीम ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उसके बाद भी टीम की उम्मीद जगी हुई है, वहीं आज लंका टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेल रही है पुणे के मैदान पर।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?