मोहम्मद शमी अंडररेटेड गेंदबाज है क्योंकि…: पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की
मोहम्मद शमी ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं।
अद्यतन - Nov 1, 2023 12:11 pm

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और किसी भी विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है।
बता दें, मोहम्मद शमी को भारतीय टीम के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती चार मुकाबलों में टीम में जगह नहीं मिली थी लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने काफी अच्छी वापसी की और 5 विकेट हॉल लिया। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी चार विकेट झटके। मोहम्मद शमी ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं।
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन का मानना है कि मोहम्मद शमी Underrated गेंदबाजों में से हैं क्योंकि वो जसप्रीत बुमराह नहीं है। स्टीव हार्मिसन ने ESPNक्रिकइंफो में बातचीत के दौरान कहा कि, ‘मोहम्मद शमी क्रिकेट की दुनिया के सबसे Underrated गेंदबाजों में से एक है क्योंकि वो जसप्रीत बुमराह नहीं है। जब बात शाहीन अफरीदी की आती है तब हारिस रउफ के साथ भी ऐसे ही देखने को मिलता है।
मोहम्मद शमी के पास स्विंग कराने की काफी अच्छी कला है और वो कभी भी अपनी गेंदबाजी से मुकाबले को पूरी तरह से बदलने का दम रखते हैं।’
जसप्रीत बुमराह की भी पूर्व खिलाड़ी ने जमकर प्रशंसा की
स्टीव हार्मिसन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि, ‘जसप्रीत बुमराह ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। जो काम पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क करते हैं वही जसप्रीत बुमराह भारत के लिए करते हैं।’
जसप्रीत बुमराह ने अभी तक छह मुकाबलों में 15.07 के औसत से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। भारत को अब अपना अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।