World Cup 2023: NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव
दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।
अद्यतन - नवम्बर 1, 2023 1:41 अपराह्न

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 32वां मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
NZ vs SA: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
पिछले मैच में कैसा था दोनों टीमों का प्रदर्शन (NZ vs SA)
न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस हाई स्कोरिंग गेम में कीवी टीम को 5 रनों से एक करीबी हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड के शतक के बदौलत बोर्ड पर 388 रन लगाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी रचिन रवींद्र की शतकीय पारी के दमपर 383 रन बनाने में कामयाब रही थी लेकिन अंत में उन्हें 5 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। उस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए थे। उस मैच में बाबर आजम और सऊद शकील ने अर्धशतक लगाया था। उसके बाद लक्ष्य के जवाब में एडन मार्करम ने 91 रनों की पारी के बदोलत एक विकेट से जीत दर्ज की थी।
(NZ vs SA) न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 71
न्यूजीलैंड- 25
साउथ अफ्रीका- 41
NZ vs SA Pitch Report: न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका पिच रिपोर्ट
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान में बल्लेबाजों का बोल बाला होता हैं। इसके साथ ही पिच स्पिन कराने वाले गेंदबाजों को ज्यादा फायदा देती है। यानी स्पिनर किसी भी समय गेम का रूख बदलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 307 रन रहा है।