वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ श्रीलंका की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ श्रीलंका की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका को अपना अगला मुकाबला 2 नवंबर को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

Kusal Mendis (Pic SOurce-Twitter)
Kusal Mendis (Pic SOurce-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। हाल ही में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

श्रीलंका को अपना अगला मुकाबला 2 नवंबर को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले तीन मैच हारने के बाद श्रीलंका ने काफी अच्छी वापसी की और लगातार दो मुकाबले जीते। हालांकि अपने पिछले मैच में श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। आज हम आपको बताते हैं श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI भारत के खिलाफ:

सलामी बल्लेबाज: दिमुथ करुणारत्ने और पाथुम निस्संका

Pathum Nissanka. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images)
Pathum Nissanka. (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images)

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिमुथ करुणारत्ने को कुसल परेरा की जगह टीम में शामिल किया गया था। इस मैच में श्रीलंका टीम के अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि भारत के खिलाफ होने वाले मैच में दिमुथ करुणारत्ने बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।

पाथुम निस्संका की बात की जाए तो वो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 में चार अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने 6 मैच में 57.80 के औसत से 289 रन बनाए हैं।

मिडिल ऑर्डर: कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समाविक्रमा और चरिथ असलंका

Kusal Mendis (Pic SOurce-Twitter)
Kusal Mendis (Pic SOurce-Twitter)

कुसल मेंडिस की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इस समय वो अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है। श्रीलंका उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रखेगी।

सदीरा समाविक्रमा श्रीलंका की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में है। उन्होंने अभी तक 6 मैच में 82.75 के औसत से 331 रन बनाए हैं।

चरिथ असलंका ने इस टूर्नामेंट की पांच पारियों में 171 रन बनाए हैं। श्रीलंका के फैंस उनसे भारत के खिलाफ होने वाले मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद रखेंगे।

ऑलराउंडर: धनंजय डी सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज

Angelo Mathews
Angelo Mathews. (Photo Source: Getty Images)

धनंजय डी सिल्वा का फॉर्म वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 6 मुकाबलों में मात्र 87 रन बनाए हैं। उनकी गेंदबाजी भी इतनी अच्छी नहीं रही है।

एंजेलो मैथ्यूज ने जब से श्रीलंका टीम में वापसी की है तब से उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

गेंदबाज: दुनिथ वेललालगे, दुशमंथा चमीरा, कसुन रजिथा और दिलशान मधुशंका

Dilshan Madushanka (Image Credit- Twitter)
Dilshan Madushanka (Image Credit- Twitter)

टीम के गेंदबाजों की बात की जाए तो दिलशान मधुशंका के अलावा बाकी कोई भी फॉर्म में नजर नहीं आया है। उन्होंने अभी तक 24 के स्ट्राइक रेट से 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने सभी गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो टीम को भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ सकती है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?