रोहित शर्मा

World Cup 2023: एक खराब मैच और मैं फिर खराब कप्तान बन जाऊंगा’- रोहित शर्मा

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है टीम इंडिया।

Rohit Sharma. (Image Source: X)
Rohit Sharma. (Image Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर चल रहे 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अपनी कप्तानी और नेतृत्व कौशल से सभी को प्रभावित किया है। इसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी की है। हालांकि अपनी कप्तानी के लिए तारीफ सुनने के बाद उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में कहा कि एक खराब मैच के बाद लोग उन्हें खराब कप्तान कहना शुरू कर देंगे।

2023 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित यकीनन सबसे प्रभावशाली कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में, मेजबान टीम ने अब तक खेले गए सभी छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है और प्रतियोगिता में एकमात्र अजेय टीम बनी हुई है। इसी बीच गुरुवार, 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के मैच से पहले, रोहित ने कहा कि लीडर के रूप में उन्हें जो तारीफ मिल रही है वो इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।

अपनी कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “आप स्थिति को, स्कोरबोर्ड को पढ़ते हैं और सही कदम उठाने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी, चीजें काम करती हैं, कभी-कभी, वे नहीं करतीं।” उन्होंने आगे कहा कि, “आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए। अगर मुझे पता है कि हम जो भी फैसला लेते हैं, वह टीम के सर्वोत्तम हित में है, तो यह ठीक है। मुझे पता है कि यह सब कैसे काम करता है, एक बुरा मैच, और मैं एक बुरा कप्तान बन जाऊंगा।”

गौरतलब है कि, भारत ने 2023 वर्ल्ड कप में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ कम स्कोर का बचाव करने से पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच मैच जीते हैं। हालांकि वानखेड़े पर अधिकतर टीमों ने चेज करते हुए मैच जीते हैं।दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है।

टॉस को लेकर अपडेट पर बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि, “मैं यह नहीं कहना चाहता कि हम क्या करने जा रहे हैं। यह एक ऐसा मैदान है जहां चीजें कभी-कभी अप्रत्याशित हो सकती हैं, क्योंकि इसमें गेंदबाजों के लिए भी बहुत कुछ है।”

उन्होंने कहा कि, “आप देख सकते हैं कि गेंदबाज़ों का बेहतरीन स्पैल विपक्षी टीम को परेशान कर रहा है। अगर गेंदबाज गेंद को सही क्षेत्र में डालते हैं, तो यह मुश्किल हो सकता है। यहां हर किसी को महत्व मिलता है, तेज गेंदबाजों को भी, स्पिनरों को भी और बल्लेबाजों को भी।”

यह भी पढ़ें: बीच वर्ल्ड कप में मिचेल मार्श ने छोड़ा अपनी टीम का साथ!

close whatsapp