IND vs SL: पहले वर्ल्ड कप शतक से चूके Shubman Gill, लेकिन स्टैंड्स में बैठी सारा ने जमकर की सराहना... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: पहले वर्ल्ड कप शतक से चूके Shubman Gill, लेकिन स्टैंड्स में बैठी सारा ने जमकर की सराहना…

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल 92 रनों की पारी खेल पाए।

Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)
Shubman Gill (Photo Source: X/Twitter)

Shubman Gill, IND vs SL: ICC ODI World Cup 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को खराब शुरूआत मिली। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में चार रन पर पवेलियन लौट गए।

लेकिन फिर विराट कोहली और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाला, शुभमन गिल (Shubman Gill) ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। गिल शतक की ओर आगे बढ़ रहे थे लेकिन वह दिलशन मदुशंका के शिकार बनकर विकेट गंवा बैठे।

श्रीलंका के खिलाफ शतक से चूके Shubman Gill

रोहित शर्मा के विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया मुसीबत में नजर आ रही थी। लेकिन विराट कोहली और शुभमन गिल (Shubman Gill) दोनों ने मिलकर भारत को ताबड़तोड़ वापसी दिलाई। विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की शानदार साझेदारी हुई। टीम इंडिया की पारी का 30वां ओवर दिलशन मदुशंका डाल रहे थे।

ओवर ठीक-ठाक ही जा रहा था, पहली 5 गेंदों में 8 रन आ चुके थे। लेकिन फिर ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल विकेट गंवा बैठे। गेंद बाउंस हुई एज लगा और विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने आसान सा कैच पकड़ लिया। श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेल पाए।

गिल के विकेट के बाद टीम इंडिया को दोबारा झटका लगा, जब किंग विराट कोहली भी शतक से चूक गए। 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिलशन मदुशंका की गेंद पर विराट कोहली पथुम निसांका को कैच दे बैठे। विराट कोहली ने 94 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रनों की पारी खेली। भारत ने 196 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिया है।

close whatsapp