CWC 2023, Match 33, IND vs SL: एक बार फिर शतक से चूके कोहली, विराट संग पूरे वानखेड़े में छाई निराशा
विराट कोहली जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी बार अपने 49वें वनडे शतक से चुके हैं।
अद्यतन - नवम्बर 2, 2023 5:17 अपराह्न

भारत इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ा हुआ है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका दिया।
जिसके बाद शुभमन गिल (92) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, शुभमन गिल और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों ही इस मैच में शतक के हकदार थे, लेकिन दिलशान मदुशंका ने ऐसा होने नहीं दिया।
एक बार फिर शतक से चूके Virat Kohli
दिलशान मदुशंका ने गिल और कोहली दोनों को पवेलियन भेज पूरे वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम के फैंस को निराश कर दिया। आपको बता दें, विराट कोहली जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी बार अपने 49वें वनडे शतक से चुके हैं, जिससे उनके फैंस के बीच निराश पूरे स्टेडियम में देखने को मिली।
यहां पढ़िए: पहले वर्ल्ड कप शतक से चूके Shubman Gill, लेकिन स्टैंड्स में बैठी सारा ने जमकर की सराहना…
दिलशान मदुशंका ने टीम इंडिया की पारी की 23वीं गेंद विकेट में धीमी डाली, और विराट ने अपना शॉट जल्दी खेली लिया जल्दी। यह गेंद कोहली के आगे जाकर रुकीऔर फिर थोड़ा उछलकर बल्ले की नोक से टकराकर शॉर्ट कवर की ओर गई, जहां तैनात फील्डर पथुम निसांका ने दौड़ लगाई और नीचे गोता लगाते शानदार कैच लपक लिया है। इस तरह कोहली अपने शतक से चूक गए और फैंस के बीच सन्नाटा छा गया।
केएल राहुल भी नहीं टिक पाए
इससे पहले मदुशंका ने गिल को 92 पर पवेलियन वापस भेजा था। इस बीच दुष्मंथ चमीरा ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को मात्र 21 गेंद पर कैच आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। इस समय श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर रहे हैं। एक तरफ जहां श्रेयस अय्यर का स्कोर 38 रन है, वही सूर्यकुमार यादव चार रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस समय भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 264 रन है।