CWC 2023: विराट कोहली ने वानखेड़े में हरभजन सिंह के साथ लगाया भांगड़े का तड़का - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: विराट कोहली ने वानखेड़े में हरभजन सिंह के साथ लगाया भांगड़े का तड़का

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में 94 गेंदों में 88 रन बनाए।

Virat Kohli and Harbhajan Singh. (Image Source: X)
Virat Kohli and Harbhajan Singh. (Image Source: X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला आज 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। आपको बता दें, भारत इस मुकाबले में लगातार छह जीत के साथ उतरा है, वहीं दूसरी ओर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ मात झेलनी पड़ी थी।

इस बीच, इस वनडे वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले से पहले भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम अपने डांस से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आए। दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर भांगड़ा कर फैंस का जमकर मनोरंजन किया।

Virat Kohli ने वानखेड़े स्टेडियम में किया भांगड़ा

इस भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में वॉर्म अप के दौरान कोहली डांस करते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इस दौरान कोहली के साथ पूर्व क्रिकेटर और स्पिनर हरभजन सिंह भी थिरकते हुए नजर आए।

यहां पढ़िए: आज शुभमन गिल ने ‘सारा’ का ‘सारा’ रनों का सूखा खत्म कर दिया मुंबई के मैदान पर

हरभजन सिंह ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ मैदान पर थे और प्री-मैच शो के समय कोहली भांगड़े के मूड में थे, और इसमें उनका साथ 2011 वर्ल्ड कप विजेता ने दिया। कुछ स्टेप्स करते हुए कोहली ने हरभजन सिंह का साथ दिया, वहीं भज्जी ने भी पूर्व भारतीय कप्तान का पूरा साथ दिया। अब इस मोमेंट की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

यहां देखिए कोहली-हरभजन के डांस की वायरल तस्वीरें:

 

आपको बता दें, विराट कोहली ने इस समय श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में 94 गेंदों में 88 रन बनाए हैं, और इस दौरान उन्होंने 11 चौके जड़ दिए हैं।

अपनी इस पर शानदार पारी की बदौलत उन्होंने एक साल में ODI क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं, और साथ ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक कैलेंडर ईयर में आठ बार 1000 ODI रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?