402 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआत में ही लगा तगड़ा झटका, इनफॉर्म बल्लेबाज चार रन बनाकर हुआ आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

402 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को शुरुआत में ही लगा तगड़ा झटका, इनफॉर्म बल्लेबाज चार रन बनाकर हुआ आउट

इस मैच में न्यूजीलैंड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट होकर 401 रन बनाए।

Abdullah Shafique (Pic Source-Twitter)
Abdullah Shafique (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें, दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

इस मैच में न्यूजीलैंड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट होकर 401 रन बनाए। टीम की ओर से इन्फॉर्म बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने एक बार फिर से अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली और 94 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

हालांकि पाकिस्तान टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और टीम के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। अब्दुल्ला शफीक का विकेट Tim Southee ने झटका। पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है और अब्दुल्ला शफीक को इस मैच में बड़ी पारी खेली चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सिंगल डिजिट स्कोर में वो आउट हो गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी में भी पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है। उन्हें पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करना है और टीम ने अपना पहला विकेट बहुत जल्द गंवा दिया है।

पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 402 रन बनाने होंगे

रचिन रवींद्र के अलावा इस मैच में वापसी कर रहे न्यूजीलैंड के रेगुलर कप्तान केन विलियमसन ने भी जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 79 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से इस मैच में मोहम्मद वसीम जूनियर ने 10 ओवर में 60 रन देखकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रउफ ने 1-1 विकेट झटका।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?