NZ vs PAK: वर्ल्ड कप में Fakhar Zaman ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

NZ vs PAK: वर्ल्ड कप में Fakhar Zaman ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी

फखर ने 62 में गेंदों में शतक पूरा किया।

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter X)
Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter X)

ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला आज 4 नवंबर, शनिवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 402 रनों का लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, जब इस लक्ष्य का पीछा करने पाकिस्तान की टीम उतरी तो उसके ओपनर बल्लेबाज फखर जमां ने वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए शतकीय पारी खेली है। फखर ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वह वर्ल्ड कप में इतिहास में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

तो वहीं फखर जमां की इस पारी पर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो न्यूजीलैंड से मिले पहाड़ जैसा लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान ने 21.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय फखर जमां 106* और कप्तान बाबर आजम 47* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल खेल बारिश की वजह से रुका हुआ है।

देखें फखर जमां के शतक पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

https://twitter.com/HaroonM33120350/status/1720755850850296129

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?