क्या जिम्बाब्वे को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का टिकट दिला पाएंगे सिकंदर रजा? ZC ने उठाया बड़ा कदम - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या जिम्बाब्वे को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का टिकट दिला पाएंगे सिकंदर रजा? ZC ने उठाया बड़ा कदम

जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने तीन सदस्यीय चयन पैनल में भी बदलाव किया है।

Sikandar Raza (Image Source: Getty Images)
Sikandar Raza (Image Source: Getty Images)

जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने नामीबिया के खिलाफ हालिया T20I सीरीज में जिम्बाब्वे की 3-2 से हार के बाद नेशनल सेट-अप में बड़े बदलाव किए हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने अगले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को टीम का नया T20I कप्तान नियुक्त किया है।

Sikandar Raza को जिम्बाब्वे का T20I कप्तान नियुक्त किया गया

हालांकि, क्रेग एर्विन (Craig Ervine) टेस्ट और वनडे टीमों का नेतृत्व जारी रखेंगे, जबकि डेव हॉटन को मुख्य कोच के रूप में रिटेन किया गया है। इस बीच, जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने तीन सदस्यीय चयन पैनल में भी बदलाव किया है। पूर्व तेज गेंदबाज डेविड मुतेंदरा जिम्बाब्वे की नेशनल सिलेक्शन कमिटी के संयोजक बने रहेंगे, वहीं डेव हॉटन और पूर्व कप्तान एल्टन चिगुंबुरा अब इस कमिटी के दो नए सदस्य हैं।

यहां पढ़िए: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से जुड़ी सभी खबरें

आपको बता दें, सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने जिम्बाब्वे के T20I कप्तान के रूप में क्रेग एर्विन (Craig Ervine) की जगह ली है। क्रेग एर्विन (Craig Ervine) की कप्तानी में जिम्बाब्वे का 38 मैचों में जीत प्रतिशत 54% था, जो जिम्बाब्वे के T20I कप्तानों में सर्वश्रेष्ठ था। वहीं, सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने स्टैंड-इन T20I कप्तान के रूप में साल 2015 से 2021 के बीच चार मैचों में जिम्बाब्वे का नेतृत्व किया है।

क्या जिम्बाब्वे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर पाएगा?

इस बीच, जिम्बाब्वे 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाया था, क्योंकि ICC ने ZC को उसके प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण बैन कर दिया था। फिर जिम्बाब्वे 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में अपने सुपर 12 ग्रुपिंग में अंतिम छठे स्थान पर रहे, जिसके कारण वे 2024 संस्करण के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाए।

अब आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करने के लिए जिम्बाब्वे इस महीने के अंत में नाइजीरिया, रवांडा, तंजानिया, युगांडा, केन्या और मेजबान नामीबिया के साथ अफ्रीका क्षेत्र क्वालीफायर फाइनल खेलेगा। इस टूर्नामेंट की दो टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई करेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?