विराट कोहली के जन्मदिन पर एबी डी विलियर्स ने गले मिलकर अपने दोस्त को कहा- ‘Happy Birthday’
एबी डी विलियर्स और विराट कोहली काफी पहले से बहुत ही अच्छे दोस्त रहे हैं।
अद्यतन - Nov 5, 2023 1:35 pm

आज यानी 5 नवंबर को भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह उनका 35वां जन्मदिन है। इसी के साथ ऐसा देखा गया कि विराट कोहली के बहुत ही खास दोस्त और रॉयल चैलेंज बैंगलोर के उनके पुराने साथी एबी डी विलियर्स ने Birthday Boy को गले लगकर बधाई दी।
एबी डी विलियर्स और विराट कोहली काफी पहले से बहुत ही अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग में कई मैच में अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आज यानी 5 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है और इस मैच से पहले इन दोनों की मुलाकात हुई।
एबी डी विलियर्स ने विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर गले लगाकर शुभकामनाएं दी। इन दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
अपने बर्थडे पर विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी जरूर करना चाहेंगे
बता दें, विराट कोहली ने अभी तक वनडे प्रारूप में कुल 48 शतक जड़े हैं और इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों की सूची में वो दूसरे पायदान पर है। पहले पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 49 शतक जड़े हैं।
विराट कोहली अपने जन्मदिन पर यह रिकॉर्ड जरूर तोड़ना चाहेंगे। विराट कोहली ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और वो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उनको रोकना इस समय बहुत ही मुश्किल लग रहा है। दक्षिण अफ्रीका टीम की बात की जाए तो वो भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। भारत ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है।