विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने दिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के 35वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने दिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं

आज यानी 5 नवंबर को भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Virat kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat kohli (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 5 नवंबर को भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली के जन्मदिन पर कई लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। क्रिकेट जगत के कई लोगों ने उन्हें इस जन्मदिन की बधाई दी।

बता दें, आज यानी 5 नवंबर को ही भारतीय टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलना है। विराट कोहली जिनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है वो इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

विराट कोहली ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 48 शतक जड़े हैं। वो इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों की सूची में दूसरे पायदान पर है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 49 वनडे शतक जड़े हैं। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और शतक जड़ इस रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे।

इसी के साथ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना और युवराज सिंह ने विराट कोहली के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

क्रिकेट जगत के कई लोगों ने विराट कोहली को कहा- ‘हैप्पी बर्थडे’

विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने कई मैच में भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। 2011 वनडे वर्ल्ड कप को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और उस स्क्वॉड में विराट कोहली भी शामिल थे। बता दें, विराट कोहली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

अब तमाम लोग यही चाह रहे होंगे कि विराट कोहली इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम की जीत में एक और बार अहम भूमिका निभाए। फिलहाल देखना यह होगा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में विराट कोहली क्या स्कोर बनाते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?