विराट कोहली के लिए आज दिन है खास, कोलकाता में फिर बनेगी जीत की बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के लिए आज दिन है खास, कोलकाता में फिर बनेगी जीत की बात

आज होगा टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंंडिया वर्ल्ड कप 2023 में अपना 8वां मैच खेलने उतरेगी, तो दूसरी ओर आज विराट कोहली का जन्मदिन है। जिसके चलते कुछ ही देर में शुरू होने वाला मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा, साथ ही टीम के खिलाड़ी कोहली को गिफ्ट में जीत देने की पूरी कोशिश करेंगे और आज पूरा सोशल मीडिया कोहली के पोस्ट से भरा हुआ है।

एक नजर टीम इंडिया के सफर पर

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को मात देकर टूर्नामेंट का विजय आगाज किया था, उसके बाद रोहित की सेना ने अफगानिस्तान को मात। अफगान टीम के बाद नंबर पाकिस्तान और बांग्लादेश का आया, फिर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और लंका को मात देते हुए भारतीय टीम ने सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। इसी के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

टीम इंडिया देगी आज कोहली को ‘विराट’ गिफ्ट

*आज होगा टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से।
*दूसरी ओर बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन भी आज है।
*BCCI ने शेयर किया बल्लेबाज का एक खास वीडियो।
*वहीं साथी खिलाड़ी आज देना चाहेंगे कोहली को जीत का गिफ्ट।

विराट कोहली का ये वीडियो शेयर हुआ टीम के सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारतीय टीम ने मुकाबले से पहले किया जमकर अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कोहली का फोकस होगा शतक पर

मास्टर ब्लास्टर के खाते में कुल 49 वनडे शतक हैं, तो दूसरी ओर कोहली ने अभी तक 48 शतक लगा दिए हैं वनडे में। न्यूजीलैंड औ लंका के खिलाफ हुए मुकाबले में विराट शतक लगाने से चूक गए थे, ऐसे में आज वो सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने की पूरी कोशिश करेंगे और साथ ही विराट को कोलकाता का मैदान रास आता है। दूसरी ओर बीच वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है, जहां ऑलराउंंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। हार्दिक को ये चोट बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान लगी थी, जिसके बाद वो चोट से ऊबरने में असफल रहे।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?