माइकल वॉन

World Cup 2023: मोहम्मद हफीज ने विराट को कहा Selfish’, तो माइकल वॉन ने लगा दी उनकी क्लास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट ने लगाया था शानदार शतक।

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं। इस टूर्नामेंट में विराट ने अब तक दो अर्धशतक लगाए हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 49वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उस मैच में कोहली ने अपना शतक तेजी से नहीं बल्कि संभल कर बल्लेबाजी कर पूरा किया था। इसी बात को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने कोहली पर निशाना साधा और उनको सेल्फिश कहा।

हफीज के इस बयान को सुनकर अब हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर के इस बयान के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रिएक्ट किया और सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर हफीज को जमकर लताड़ा है।

माइकल वॉन ने लगाई मोहम्मद हफीज की क्लास

वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, “क्या बकवास है, हफीज, भारत ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए 8 टीमों को हराया है.. कोहली के पास 49 शतक है। उनकी आखिरी पारी एक मुश्किल पिच पर एंकर की भूमिका वाली पारी थी.. उनकी टीम 200 से ज्यादा रनों से जीती  है।”

हफीज ने विराट को लेकर दिया था बयान

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के न्यूज चैनल पर बात करते हुए हफीज ने कोहली पर तंज कसते हुए कहा था कि, “वर्ल्ड कप में तीसरी बार उन्हें विराट के अंदर ‘सेल्फिशनेस’ नजर आई। हालांकि, इस बीच उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।”

हफीज ने यह भी कहा था कि वो जब शतक के करीब पहुंच रहे थे तब उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की। आप वहां 4 चौके लगा सकते थे लेकिन आप अपने शतक के लिए जा रहे हैं। लेकिन आपको किरदार आपकी टीम के लिए है। दूसरी ओर रोहित कभी ऐसा नहीं करते ,क्योंकि वह अपने लिए नहीं बल्कि अपने टीम के लिए खेल रहे थे। कोहली को उनसे सीखना चाहिए था।”

यह भी पढ़ें: तो इस वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं स्टीव स्मिथ 

close whatsapp