AUS vs AFG: जाने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं Steve Smith - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs AFG: जाने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं Steve Smith

अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)
Steve Smith (Photo Source: X/Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 39वां मैच आज 7 नवंबर, मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

साथ ही बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिडिल ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों स्मिथ इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।

इस वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं Steve Smith

बता दें कि स्टीव स्मिथ के मैच में ना खेलने को लेकर टाॅस के समय पैट कमिंस ने कहा उनकी तबियत ठीक नहीं हैं और प्रैक्टिस के समय उन्हें चक्कर आ रहे थे, जिस वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। मैच में स्टीव स्मिथ को ऑलराउंडर मिचेल मार्श रिप्लेस करेंगे।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

ऑस्ट्रेलिया– ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिश, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

अफगानिस्तान– रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहीदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक

ये भी पढ़ें- ‘अंपायर को बीच में आना चाहिए था और शाकिब से बात करना था’- मैथ्यूज के Timed Out पर बोले आकाश चोपड़ा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?