कंगाली में आटा गीला! वर्ल्ड कप से बाहर हुई बांग्लादेश को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कंगाली में आटा गीला! वर्ल्ड कप से बाहर हुई बांग्लादेश को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर

वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है बांग्लादेश

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

भारत में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट से बाहर हुई बांग्लादेश क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। बता दें कि जारी टूर्नामेंट से टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

बता दें कि शाकिब को कल 6 नवंबर श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट लगी है। तो वहीं मैच के बाद उनकी उंगली का एक्स-रे कराया गया, जिसमें उनकी उंगली में फैक्चर पाया गया, जिसकी वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साथ ही शाकिब की जगह अनामुल हक को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

साथ ही शाकिब अल हसन की चोट को लेकर बांग्लादेश टीम के फिजियो Bayjedul Islam ने कहा-  शाकिब को अपनी पारी की शुरुआत में बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में पर चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने सहायक टेप और दर्द निवारक दवाओं के साथ बल्लेबाजी करना जारी रखा। खेल के बाद दिल्ली में उनका आपातकालीन एक्स-रे हुआ जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। रिकवरी तीन से चार सप्ताह में होने का अनुमान है। वह अपना रिहैब शुरू करने के लिए आज बांग्लादेश रवाना होंगे।

Shakib Al Hasan का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

तो वहीं जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शाकिब अल हसन के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो उन्होंने 7 मैचों में 26.57 की औसत से कुल 186 रन बनाए। तो वहीं इतने ही मैचों में उन्होंने 5.26 की इकोनाॅमी से 9 विकेट हासिल किए।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल कर पाई। टीम इस वक्त 4 अंक लिए 7वें स्थान पर है। तो वहीं अब उसका वर्ल्ड कप में एक लीग मैच बचा है, जो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 नवंबर को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेलेगी।

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: जाने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं Steve Smith

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?