ग्लेन मैक्सवेल

World Cup 2023: 201 रनों की पारी खेलकर मैक्सवेल ने अपने नाम किए 7 बड़े रिकार्ड्स, देखिए पूरी लिस्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा था दोहरा शतक।

GLenn Maxwell (Pic Source-Pic Source-Twitter)
GLenn Maxwell (Pic Source-Pic Source-Twitter)

7 नवंबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 39वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान के बेहतरीन शतक की मदद से 50 ओवर में 291/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 47वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) रहे, जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद दोहरा शतक जड़ा और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। आपको बता दें कि एक वक्त अफगानिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक अपने सात विकेट गंवा दिए थे और तब टीम का स्कोर सिर्फ 91 रन था। ऐसे में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल ही आखिरी उम्मीद थे। उन्हें अपनी पारी की शुरूआत में कुछ जीवनदान भी मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

33 के निजी स्कोर पर मुजीब उर रहमान ने उनका कैच छोड़ा था। उस जीवनदान के बाद मैक्सवेल ने आक्रामक रूख अपनाया और जमकर चौकों-छक्कों की बारिश की, वहीं दूसरे छोर से कप्तान पैट कमिंस ने भी उनका पूरा साथ दिया। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए वनडे इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में 128 गेंदों में नाबाद 201 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 21 चौके और 10 बड़े-बड़े छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान मैक्सवेल ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस बीच एक नजर डालते हैं मैक्सवेल द्वारा बनाए गए कुछ रिकार्ड्स पर।

ग्लेन मैक्सवेल के द्वारा बनाये गए कुछ बड़े रिकार्ड्स

दोहरा शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

वनडे इतिहास में सबसे तेज दूसरा दोहरा शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

* वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज

128 गेंदों में वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज दोहरा शतक

नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर

यह भी पढ़ें: विराट ने सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया के सामने मैक्सवेल को कहा- ‘सनकी’

close whatsapp