अब खत्म हो जाएगी पाकिस्तान टीम की पिकनिक, खराब खेल के बाद भी खिलाड़ियों ने की पूरी मस्ती - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब खत्म हो जाएगी पाकिस्तान टीम की पिकनिक, खराब खेल के बाद भी खिलाड़ियों ने की पूरी मस्ती

कल होगा पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड से कोलकाता में सामना।

PAK Team (Image Credit- Instagram)
PAK Team (Image Credit- Instagram)

जैसे ही कल लंका टीम को न्यूजीलैंड ने हराया, पाकिस्तान टीम और उनके फैन्स का दिल टूट गया। बाबर एंड कम्पनी के खराब खेल के कारण, ये टीम दूसरी टीमों के खेल पर निर्भर हो गई थी, लेकिन फिर आखिरी में पाक टीम को निराशा ही हाथ लगी। उसके बाद भी खिलाड़ियों में किसी तरह का कोई गम देखने को नहीं मिला।

पाकिस्तान टीम का टूट गया सपना

लगातार 4 मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में वापसी भी की थी, लेकिन वो वापसी कोई काम नहीं आई। जहां अब इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना ना के बराबर हो गया है, जिसके बाद पाक टीम का भारत में वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया है और टीम में अब आगे चलकर बड़े बदलाव हो सकते हैं। जहां कप्तान के साथ-साथ टीम का पूरा कोचिंग स्टाफ बदला जा सकता है।

पाकिस्तान टीम तो भारत पिकनिक मनाने आई थी

*कल होगा पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड से कोलकाता में सामना।
*उससे पहले पाक टीम के खिलाड़ियों ने जमकर की मस्ती।
*क्रिकेट का Dumb Charades खेलते नजर आए सभी खिलाड़ी।
*PCB ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया ये वीडियो।

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का ये वीडियो आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

आखिरी मैच के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है ये टीम

दूसरी ओर बस पाकिस्तान टीम को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है, जो इंग्लैंड के खिलाफ होगा। बाबर की टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ 11 तारीख को मैच खेलेगी और ये मैच कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा। जिसे लेकर इस टीम ने कड़ा अभ्यास किया है और अब पाक टीम जीत के साथ भारत से विदा लेने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है पहले से, तो न्यूजीलैंड का नाम भी इस लिस्ट में पक्का है। 15 और 16 तारीख को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और 19 को फाइनल  मैच होगा।

एक नजर अभ्यास सत्र पर भी डाल लेते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?