Plunket Shield 2023 में हेनरी निकोल्स ने कर दी भारी गलती, अब देना होगा बड़ा जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

Plunket Shield 2023 में हेनरी निकोल्स ने कर दी भारी गलती, अब देना होगा बड़ा जुर्माना

Plunket Shield मुकाबले के दौरान हेनरी निकोल्स गेंद को हेलमेट के जरिए रगड़ रहे थे।

Henry Nicholls (Pic Source-Twitter)
Henry Nicholls (Pic Source-Twitter)

न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी हेनरी निकोल्स ने Plunket Shield 2023 में गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी और इसी वजह से उनके ऊपर न्यूजीलैंड क्रिकेट की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। यह सब हुआ कैंटरबरी बनाम ऑकलैंड मैच में।

इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। Plunket Shield मुकाबले के दौरान हेनरी निकोल्स गेंद को हेलमेट के जरिए रगड़ रहे थे। यह चीज फील्ड अंपायर ने देख ली इसी वजह से उनके ऊपर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कैंटरबरी बनाम ऑकलैंड मैच के तीसरे दिन यह चीज हुई।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में कहा कि, ‘निकोल्स पर हेगले ओवल में कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच प्लंकेट शील्ड मैच के तीसरे दिन संहिता के नियम 3.1, अनुच्छेद 1.15 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।’

बोर्ड ने भी कहा है कि इस आरोप को प्रथम श्रेणी क्रिकेट आयुक्त के पास भेजा गया था। सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं की गई है। इसके अलावा हेनरी निकोल्स दिसंबर 2023 में न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के साथ बांग्लादेश का को दौरा करने के लिए भी तैयार थे। हालांकि इस समय को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इस सुनवाई की वजह से हेनरी निकोल्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह रही हेनरी निकोल्स की वीडियो:

मुकाबले की बात की जाए तो ऑकलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए। इसके बाद कैंटरबरी की ओर से हेनरी निकोल्स में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 214 गेंदों में 120 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से टीम ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए।

इसके बाद ऑकलैंड अपनी दूसरी पारी में 256 रन पर ऑलआउट हो गई और कैंटरबरी ने 60 रन के लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?