वर्ल्ड कप में ज्यादा मौके ना मिलने का गम, दिख रहा है ईशान किशन के चेहरे पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप में ज्यादा मौके ना मिलने का गम, दिख रहा है ईशान किशन के चेहरे पर

ईशान किशन को वर्ल्ड कप 2023 में मिले हैं काफी कम मौके।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

विकेटकीपर के तौर पर वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास 2 खिलाड़ी हैं, पहला नाम है ईशान किशन का और दूसरा नाम है केएल राहुल का। वहीं कप्तान रोहित ने विकेट के पीछे की पूरी जिम्मेदारी केएल राहुल को दे रखी है, ऐसे में इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन को काफी कम मौके मिले हैं। लेकिन उसके बाद भी युवा खिलाड़ी निराश नहीं है और नेट्स में जमकर मेहनत करने में लगा है।

पंत के ना होना का सबसे ज्यादा फायदा ईशान किशन को हुआ है

जी हां, जब से सड़क हादसे में घायल होने के बाद से ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर हुए हैं, तब से इसका सबसे ज्यादा फायदा ईशान किशन को हुआ है। ईशान को पंत के ना होने के चलते लगातार मौके दिए गए हैं, साथ ही इस युवा खिलाड़ी ने अपना टेस्ट डेब्यू भी कर लिए हैं। ऐसे में अब ईशान किशन लंबे समय तक टीम इंडिया में अपनी जगह बना कर रख सकते हैं।

ईशान किशन तस्वीर पोस्ट कर खुद को खुश कर रहे हैं

*ईशान को वर्ल्ड कप 2023 में मिले हैं काफी कम मौके।
*इस युवा खिलाड़ी ने खेले थे शुरूआत के सिर्फ 2 ही मुकाबले।
*वहीं ईशान ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर की है पोस्ट।
*साथ ही बचे हुए मुकाबलों में इस खिलाड़ी को शायद ही मिले मौका।

ये पोस्ट शेयर किया है ईशान किशन ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

शमी भी जुटे हैं अब सेमीफाइनल की तैयारी में

टीम इंडिया का विजय रथ कोई नहीं रोक पाया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजय रथ ऐसा दौड़ा की, कोई भी विरोधी टीम उसे नहीं रोक पाई है। सबसे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर मेगा टूर्नामेंट का आगाज किया था, उसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश को रोहित की सेना ने आसानी से हरा दिया था। फिर बारी आई न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की, इन टीमों के खिलाफ भी भारतीय टीम ने जीत की कहानी लिखी। लगातार 8 मैच जीतने के बाद अब टीम इंडिया को नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलना है, जो 12 तारीख को बैंगलोर में खेला जाएगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?