दीपावली वाले दिन Rahmanullah Gurbaz के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है खिलाड़ी की जमकर तारीफ  - क्रिकट्रैकर हिंदी

दीपावली वाले दिन Rahmanullah Gurbaz के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है खिलाड़ी की जमकर तारीफ 

वर्ल्ड कप 2023 में गुरबाज का प्रदर्शन औसत ही रहा था।

Rahmanullah Gurbaz (Image Credit- Twitter X)
Rahmanullah Gurbaz (Image Credit- Twitter X)

सोशल मीडिया पर आज 12 नवंबर, दीपावली के अवसर पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपावली से एक दिन पहले, वह अहमदाबाद की सड़कों पर जरूरतमंद और गरीब लोगों को पैसे देते हुए नजर आए रहे हैं, जिससे वे अपनी दीपावली धूम-धाम से मना सके। दूसरी ओर, दीपावली के इस पावन अवसर पर गुरबाज के इस जैस्चर की सोशल मीडिया पर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

देखें रहमनुल्लाह गुरबाज की ये वायरल वीडियो

वर्ल्ड कप 2023 में रहमनुल्लाह गुरबाज

दूसरी ओर, जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में अगर रहमनुल्लाह गुरबाज के प्रदर्शन की बात करें, तो उनका प्रदर्शन औसत ही रहा। बता दें कि खेले गए 9 मैचों में वह 31.1 की औसत और 98.83 के स्ट्राइक रेट से कुल 280 रन ही बना पाए। गुरबाज ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 2 अर्धशतक लगाए, जबकि 80 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा।

तो वहीं अफगानिस्तान ने 9 मैचों में कुल 4 मैचों में जीत हासिल की, तो वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टीम ने लीग स्टेज में कुल 8 अंको के साथ छठे पायदान पर टूर्नामेंट को खत्म किया। साथ ही उसने पाकिस्तान की मेजबानी में साल 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्राॅफी के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Happy Dipawali: भारतीय क्रिकेट टीम ने परिवार संग मनाई दीपावली, देखें वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?